











ब्यूरो : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ छोटी बारादरी फेस वन के कैंब्रिज स्कूल के पास क्वार्टर में रहने वाले युवक की हत्या किए जाने से एरिया में दहशत फैल गई है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ललन कुमार (60) बुजुर्ग जब काम से घर लौटा था। ऊपर रहने वालों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके चलते एक युवक ने बुजुर्ग के सर पर रॉड से हमला कर दिया। जिसके तुरंत बाद उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया जिसकी इलाज दौरान तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मृतक की पहचान ललन कुमार (60) लेबर कालोनी के रुप में हुई है। पुलिस ने रात को ही एक युवक को राउंडअप कर लिया था।










