









ब्यूरो : कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया अधीन आते व्हाट्सएप पर बनाए ‘पंजाब’ नामक ग्रुप में एक किसान संघठन का नेतृत्व कर रहे नेता की ओर से अश्लील पोस्ट डाले जाने का मामला सामने आया है। इस अश्लील पोस्ट का ग्रुप के सदस्यों द्वारा विरोध करने के बावजूद इस अश्लील पोस्ट को बार-बार ग्रुप में डाला गया। कांग्रेस के इस सोशल मीडिया ग्रुप में कुछ महिलाएं भी हैं जिसके चलते उक्त सदस्य की इस करतूत से ग्रुप के सदस्यों में रोष व्याप्त है। ऐसे नेता की ओर से अश्लील पोस्ट डालना शर्मनाक है।
ग्रुप के कुछ सदस्यों ने किसान नेता को चेतावनी दी कि ग्रुप में ‘गंद’ न डाला जाए, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप के एक मैंबर ने विरोध में लिखा, कि यार थोड़ी शर्म करो। ग्रुप के एडमिन मनदीप सिंह मन्त्रा मझैल ने बताया कि ग्रुप में यह पोस्ट सीनियर कांग्रेसी नेता के नंबर से डाली गई थी। आपत्ति जताने के बाद किसान नेता ने खुद ही ग्रुप छोड़ दिया। इस अश्लील पोस्ट की शिकायत वरिष्ठ नेताओं से की गई।










