









ब्यूरो : जिला नवांशहर के मुकंदपुर के रहने वाले एक ही परिवार के 3 लोग पॉजिटिव पाए गए है। जिसमे स्पेन से लौटे युवक के सैंपल में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि स्पेन से लौटे 36 साल के इस युवक का तय प्रोटोकाल आठ दिन बाद जब टैस्ट किया गया तो पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद परिवार के 2 और सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए।
राहत की बात है ये है कि 26 दिसंबर को दोबारा युवक और उसके परिवार के सभी सदस्यों का टोस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 17 दिसंबर को ओमिक्रॉन के केस 100 के पार हुए थे, 29 दिसंबर तक 800 के पार हो चुके हैं। 24 घंटे में कोरोना के नए केस दूसरी लहर के बाद सबसे ज्यादा आ चुके हैं। देश के 22 राज्यों में ओमिक्रॉन की दस्तक हो चुकी है।










