Home Crime जालंधर : फ्रॉड ‘Exhibition’! लुधियाना वूलन इंडस्ट्री संबंधी झूठा दावा कर डिफेक्टेड...

जालंधर : फ्रॉड ‘Exhibition’! लुधियाना वूलन इंडस्ट्री संबंधी झूठा दावा कर डिफेक्टेड कपड़ों का शहर में सजा अवैध बाजार

ब्यूरो : जालंधर में कई जगहों पर पिछले दो दिनों से पर्चे बांटकर लोगों को विशेष सूचना जारी की जा रही है कि पारिवारिक क्लेश के कारण लुधियाना वूलेन गारमेंट उद्योग का एक बड़ा परिवार बिखर गया है। जिसके कारण कई फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। अब परिवार वूलेन गारमेंट का व्यापार नहीं करेंगे। इन बंद पड़ी फैक्ट्रियों का वूलन गारमेंट्स का करोड़ों रुपए का न्यू फ्रेश स्टाक बिल्कुल कम दाम में देश भगत यादगार हाल में बेचा जा रहा है। आयोजक का दावा है कि 1000 से लेकर 4000 रुपए वाले ब्रांडेंड कपड़े वह महज 250 से 500 रुपए में बेच रहा है।

जब इस बारे में लुधियाना के वूलेन इंडस्ट्री के घरानों से बात की तो माजरा कुछ और ही निकला। लुधियाना के वूलेन इंडस्ट्रियलिस्ट्स हरीश केयरपाल ने बताया कि लुधियाना की वूलेन इंडस्ट्री का कोई भी परिवार बिखरा नहीं है, न ही किसी की कोई फैक्ट्री बंद हुई है। यह सब महज पुराने और बेकार कपड़े बेचने का नया तरीका अपनाया गया हैं।

देशभगत यादगार हाल में देखा गया कि जो कपड़े बेचे जा रहे हैं, वो काफी पुराने और फैक्ट्री से आउट किया गया माल है। जो फैक्ट्री में किलो के हिसाब से खरीद कर यहां कौड़ियों के भाव बेचने का दावा किया जा रहा है। अगर आप भी देश भगत यादगार हाल में ब्रांडेड कपड़े खरीदने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं कि वहां कोई ब्रांडेड कपड़ा नहीं, बल्कि फैक्ट्री से किलो के हिसाब से खरीदे गए कपड़े हैं।