Home Punjab जालंधर से ‘भगवान हनुमान जी’ लगाएंगे भाजपा की नैया पार, रविवार सुबह...

जालंधर से ‘भगवान हनुमान जी’ लगाएंगे भाजपा की नैया पार, रविवार सुबह मंत्री शेखावत व सौदान सिंह करेंगे राज्य कार्यालय का उद्धघाटन 

बयूरो : भाजपा द्वारा 2022 चुनावों में पंजाब को खासा महत्त्व दिया जा रहा है। दरअसल किसान बिलों के बाद से ‘नाखून-मांस’ का रिश्ता रखने वाले अकाली दल (बादल) द्वारा साथ छोड़ने पर भाजपा खासी विरोधता सह रही थी। लेकिन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मास्टर स्ट्रोक मारते हुए कृषि बिलों को वापिस लेने की बात कही थी। जिसके पश्चात से पंजाब भाजपा में एक नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में बड़े बड़े दिग्गज विपक्षी पार्टियों के नेता पंजाब चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत की अगुवाई में भाजपा जॉइन कर रहे है। और इसी नैया को आगे बढ़ाते हुए अब भाजपा पंजाब के दोआबा के दिल जालंधर में अपना राज्य चुनाव कार्यालय खोलने जा रही है। जिसका रविवार को रस्मी तौर पर उद्धघाटन किया जा रहा है। यह सूचना भाजपा प्रवक्ता ने पुष्ट की है। गौर होकी भाजपा हिन्दूवादी राजनीतिक पार्टी भी कही जाती है और इस नए खुल रहे प्रदेश चुनाव कार्यालय में सर्वप्रथम जहां भगवान हनुमान जी का प्रतीक केसरिया झंडा लगा दिया गया है और रविवार को रस्मी हवन आयोजन कर उद्धघाटन किया जाएगा जिसके बाद भगवान हनुमान जी भाजपा की नैया पार लगाएंगे।