
ब्यूरो : होटल इम्पेरिया सुईट्स और मोदी रिसोर्ट के फर्जी बिल बनाने वाले बाप-बेटी तानशी व राजीव अग्रवाल और रमेश कैटरर्स के जतिन कालरा की जमानत अर्जी कोर्ट ने रिजेक्ट कर दी है। तानशी ने पति पर दहेज का मामला दर्ज करवाने के समय शादी खर्च के बिल पेश किए थे जो चैलेंज करने पर हुई जांच में फर्जी पाए गए थे। तीनो के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।










