ब्यूरो : जालंधर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां जालंधर के प्रताप बाग के पास कूड़े के ढेर में से एक नवजात बच्ची का भ्रूण मिला है। किसी ने बच्ची के पैदा होते ही उसे कूड़े में फेंक दिया। इस घटना के पता चलते ही पुलिस को सूचित किया गया। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने बच्ची के शव को क़ब्ज़े में लेकर जाँच शुरू कर दी है। 










