
बयूरो : जालंधर के न्यू जीटीबी नगर में आज सुबह एक महिला ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रिया छाबड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के पति लवलीन छाबड़ा को हिरासत में ले लिया है। लवलीन छाबड़ा की फगवाड़ा गेट में बिजली की दुकान है। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रिया को परेशान करता थे। कुछ दिन पहले भी पति ने उसे पीटा था, जिसके चलते उसने आज फंदा लगा आत्महत्या कर ली।











