Home Punjab जालंधर : परेशान शहरवासी! कभी केजरीवाल तो कभी चन्नी, आखिर कब राजनीतिज्ञों...

जालंधर : परेशान शहरवासी! कभी केजरीवाल तो कभी चन्नी, आखिर कब राजनीतिज्ञों से मिलेगा छुटकारा

– जहां कल शहर के बीचो-बीच का हिस्सा था बंद, वहीं अब परतापुरा मंडी की जा रही बंद

बयूरो : शुक्रवार यानि 17 दिसंबर को प्रतापुरा नई सब्जी मंडी में हो रही CM चरणजीत सिंह चन्नी की रैली कारण मार्किट कमेटी द्वारा प्रतापुरा नई सब्जी मंडी के आड़तीयों को अपने माल उठाने के लिए कहा जा रहा है। सभी आड़ती अपना माल समेटने में लगे है जब कि सी एम रैली की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन द्वारा आड़ती समुह संग कोई बैठक नही की गई व न ही उन्हे मंडी बंद करने का कोई नोटिस जारी किया गया। आड़ती ऐसोसिएशन नई सब्जी मंडी प्रतापुरा ने परस्पर बैठक कर निर्णय लिया कि सी एम ने अगर कारोबार बंद करबा कर ही मंडी आना है तो वह सभी कल मंडी बंद रख कर छुटटी मनाएगे। मंडी में रैली कारण टैंट लगाने के लिए नये बने फर्श को ड्रिल मार कर शेख किए जा रहे है।