बयूरो: जिमखाना चुनावों में मात्र 2 दिन शेष है और रविवार को मतदान प्रक्रिया व शाम तक नतीजे सामना जाएंगे। इसी कड़ी में प्रचार-प्रसार सभी उम्मीदवारों द्वारा खासा तेज़ी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में तरुण सिक्का की अगुवाई में Achievers ग्रुप को हर ओर मतदाताओं का भारी समर्थन मिल रहा है।
इस अबरे जानकारी देते हुए तरुण सिक्का ने बताया कि उनके द्वारा किए गए विकास को देखते हुए सभी ने बाकी मुद्दे जोकि वैसे भी कोई खास नहीं है, को नजरअंदाज कर अपना एकतरफा समर्थन देने का वायदा किया है। और पूरे ग्रुप को जिताने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में उन्हें जहां खेल प्रेमियों का समर्थन मिला वहीं मिंटगुमरियंस ने भी उन्हें जिताने का वायदा किया।








