ब्यूरो : बुधवार के दिन अदालत परिसर के बाहर दो वकील माननीय जज से तारीख लेने को शुरू हुई बहस पश्चात आपस में लड़ने लगे। दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे। वहां पर मौजूद अन्य वकीलों ने बीच-बचाव किया। उसके बाद जिला बार एसोसिएशन में दोनों वकीलों की तरफ से शिकायत दी गई है। प्रधान गरमेल सिंह ने कहा कि दोनों में राजीनामा करवाया जा रहा है। दोनों वकील के बीच एक केस को लेकर झगड़ा हुआ था।








