Home Education APJ कॉलेज में फिनांनशिएल एजुकेशन पर वेबिनार का आयोजन, पढ़ें व देखें

APJ कॉलेज में फिनांनशिएल एजुकेशन पर वेबिनार का आयोजन, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : APEEJAY INSITITUTE OF MANAGEMENT & ENGINEERING, RAMA MANDI, JALANDHAR ने AFMI के साथ मिलकर ” FINANCIAL EDUCATION A HALLMARK FOR NEP ” विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। भारत में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया का Financial Sector का supreme नियंत्रक हैं । इस के समस्त financial service provider के साथ मिलकर निवेशकों को उनके सुरक्षित निवेश के साथ साथ आर्थिक सुरक्षा प्राप्ति के साधन भी बताए जा रहे हैं ।
वेबीनार का उद्घाटन DR.RAJESH BAGGA , DIRECTOR , APEEJAY INSTITUTE OF MANAGEMENT & ENGINEERING, JALANDHAR द्वारा किया गया। अपने address में उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय में एक important विषय है। वर्तमान समय हमारे सामने कैरोना कई प्रश्न लेकर आया है। इस काल में अपने अस्तित्व को बचाने के साथ साथ वित्तीय सशक्तिकरण भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। आज के शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए वित्तीय नियोजन सीखना एक महत्वपूर्ण विषय है।
एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फण्ड इन इंडिया धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों के तहत इस विषय पर वेबिनार का आयोजन किया है। कार्यक्रम के आयोजन सचिव DR. ANU SAHI, CONVENOR FINANCE CLUB द्वारा सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इस निशुल्क वेबीनार में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया जिसमें शिक्षक कर्मचारी तथा आम निवेशक भी प्रतिभागी हैं। वेबीनार के मुख्य वक्ता SHRI SURYA KANT SHARMA मुख्य सलाहकार एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड इन इंडिया उत्तरी क्षेत्र तथा पूर्व डी जी एम, सेबी द्वारा अपने वक्तव्य के वर्तमान समय में निवेश के scenario को प्रस्तुत किया गया।

शर्मा ने सर्वप्रथम आगाह किया कि आने वाला कम से कम 1 वर्ष हम सब के लिए आर्थिक रूप से कठिन होने वाला है। इसीलिए सबसे पहले अगले 1 वर्ष के लिए अपने मासिक खर्चों के बराबर का पैसा बिल्कुल अलग कर लें तथा साथ ही साथ अगले 1 वर्ष में जो भी आपके सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करनी है उसके लिए भी पर्याप्त राशि रख लें , तथा इस राशि को आप अपने बचत खाते फिक्स डिपाजिट, लिक्विड फंड शॉर्ट टर्म फंड, अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके बाद अगर आपके पास जो भी शेष राशि रहती है और अगले 3 वर्ष तक इसकी आवश्यकता नहीं है तो इसको आप अच्छे डेट फंड में निवेश कर सकते हैं यदि अगले 5 वर्ष तक आपको इस राशि की आवश्यकता नहीं है तो आप इसे अच्छे लार्ज कैंप फंड अथवा बैलेंस फंड में निवेश कर सकते हैं। शर्मा ने म्यूचुअल फंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि साधारण निवेशको की हर जरूरत के लिए म्यूच्यूअल उपलब्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के विषय में भी जानकारी दी। “शर्मा ने आगाह किया कि आने वाले समय में ऐसी संभावना है कि अनेकों लोग कम समय में ज्यादा फायदा देने वाली स्कीम लेकर निवेशकों को लुभाने का पूरा प्रयास करेंगे आपको ऐसी स्कीम में कभी भी लालच में आकर अपना पैसा निवेश नहीं करना चाहिए। DR. LALIT ARORA FACULTY SBI CREDIT & RISK MANAGEGEMENT INSTITUTE RISK MANAGEMENT NATIONAL PENSION SCHEME (NPS) के बारे में विस्तार से बताया। शर्मा ने question answer session में सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। प्रश्नोत्तर काल का संचालन डॉ संजय कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। प्रतिभागियों द्वारा अपने फीडबैक में इस प्रकार के विषय को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के समसामयिक विषयों पर वेबीनार आयोजित करने की आवश्यकता बताई।