Home Entertainment जालंधरः जिमखाना चुनाव में बैकफुट पर प्रोग्रेसिव ग्रुप, Achiever अब भी मैदान...

जालंधरः जिमखाना चुनाव में बैकफुट पर प्रोग्रेसिव ग्रुप, Achiever अब भी मैदान में, पढ़ें Brother ग्रुप की महासभा की Inside स्टोरी

बयूरो : जिमखाना चुनाव हेतु राजनीति गर्माती जा रही है। पल-पल कोई नया दांव खेला जा रहा है तो कोई न कोई फेरबदल हो रहा है। मंगलवार को Brother ग्रुप ने जहां 2 एग्जीक्यूटिव सदस्यों को समर्थन दिया वहीं वह प्रोग्रेसिव ग्रुप के खिलाफ खुसर-पुसर करते दोपहर डिबेट दौरान देखे गए। अंदरूनी सूत्रों से मालूम हुआ है कि ग्रुप ने 15 को प्रोग्रेसिव ग्रुप को महासभा हेतु निमंत्रण दे रखा था तो 16 को Achiever के उम्मीदवारों ने brother ग्रुप समक्ष अपना विज़न रखने के साथ-साथ सवालों का जवाब देना था। लेकिन प्रोग्रेसिव ग्रुप कल वाली महासभा हेतु Backfoot पर आ गया है। और आने के लिए हामी नहीं भरी है। जिससे brother ग्रुप खासा नाराज़ दिख रहा है और ऐसे ने अगर प्रोग्रेसिव ग्रुप महासभा को नजरअंदाज करता है और Achiever अपने निश्चित कार्यक्रम में पहुंचते है तो रुझान एकतरफा देखने को मिल सकता है। और brother ग्रुप के सदस्य सर्वसम्मति से Achiever को समर्थन करेंगे।

इस बारे जब संदीप बहल कुक्की से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह विज़न क्लब सदस्यों के समक्ष आज की डिबेट में रख चुके है और कल कई और कार्यक्रम है जिसकी व्यस्तता के चलते वह वहां नहीं पहुंच पाएंगे। इस बारे अजय चतरथ, रजनीश बॉबी व कंवलजीत कालड़ा ने बताया कि डिबेट पश्चात अचानक प्रोग्रेसिव ग्रुप द्वारा उन्हें महासभा में आने से इनकार कर दिया गया। गौरतलब है कि जहां विज़न सभी उम्मीदवारों ने रख दिया वहीं महासभा में सवालों के जवाब देने से बचते हुए प्रोग्रेसिव ग्रुप द्वारा अचानक फैसला लिया गया प्रतीत हो रहा है।