
बयूरो : जिमखाना क्लब में गत दिनों ब्रदर ग्रुप का गठन किया गया था जिसमें होटेलियर अजय चतरथ ने कहा था कि वह किसी भी उम्मीदवार का ना तो समर्थन करेंगे और ना ही विरोध बल्कि प्रत्येक उम्मीदवार से उसके विजन बारे जानकर ग्रुप में सर्वसम्मति से फैसला लेकर उम्मीदवार चुने जाएंगे। मंगलवार को जानकारी देते हुए अजय चतरथ ने बताया कि आज पहले दो एग्जीक्यूटिव सदस्यों का नाम बतौर ब्रदर ग्रुप ऐलान करने जा रहे हैं जिनको सभी ग्रुप के सदस्य समर्थन करेंगे और 19 तारीख को मतदान उसके हक में किया जाएगा। इस सूची में पहला एग्जीक्यूटिव राजू सिद्धू है और दूसरा अतुल तलवाड।










