Home Crime जालंधरः अवैध रूप से ‘Pyramid E Services’ की बिल्डिंग का हो रहा...

जालंधरः अवैध रूप से ‘Pyramid E Services’ की बिल्डिंग का हो रहा निर्माण, अर्जुन त्रेहन ने की कमिश्नर से शिकायत, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : करोड़ों का कारोबार करने वाले ‘Pyramid e Services’ के मालिक ने सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया है। पिरामिड ई सर्विसेज ने बस स्टैंड के पास बिना टैक्स दिए तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बनाई है। अर्जुन त्रेहन की तरफ से इसकी शिकायत कमिश्नर करणेश शर्मा से की है। अर्जुन त्रेहन ने कहा कि इस कामर्शियल बिल्डिंग का न तो नक्शा पास हुआ है और न ही इसका कोई चेंज आफ लैंड यूज करवाया गया है। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के पास मेन रोड पर तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बनाने में नगर निगम के अधिकारियों का भी हाथ है। जिसके चलते तीन मंजिला इमारत बन कर तैयार है, इसीलिए अभी तक इस पर न तो निगम के इंस्पैक्टर की नजर पड़ी है और न ही नगर निगम के एटीपी और एमटीपी ने इस पर कोई कार्रवाई की। जिससे लाखों रुपए का नुकसान सरकार को हुआ है।

अर्जुन त्रेहन ने फिलहाल इस इमारत की शिकायत करणेश शर्मा से कर दी है। जल्द ही इसकी शिकायत स्थानीय निकाय मंत्री, मुख्यमंत्री और विजीलैंस ब्यूरो से भी की जाएगी। उधर, नगर निगम के एसटीपी परमपाल सिंह ने कहा है कि इसकी रिपोर्ट मांग कर कार्रवाई की जाएगी।