


ब्यूरो : कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला केस सामने आया है। एक युवक हाल ही में इटली से चंडीगढ़ लौटा था। चंडीगढ़ में पहला केस आने पर दहशत फैल गई है। इस केस के बाद पंजाब में सेहत विभाग ने भी कमर कस ली है। 22 नवंबर को वह व्यक्ति इटली से चंडीगढ़ आया था। जिसके बाद से उसकी तबीयत खराब हो गई ईलाज दौरान उसका सैंपल लिया गया तो जिसमें उसके ओमिक्रॉन से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है।


