

बयूरो : शनिवार देर रात को ग़ुस्साए पति ने अपनी पत्नी के आशिक को गोली मार दी जिसके बाद गोली युवक के एक कंधे से निकलकर दूसरे कंधे तक पहुँच गई। घटना के बाद आरोपी फ़रार हो गया। घायल को पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे सत्यम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान विपिन कुमार निवासी रसता मोहल्ला के रूप में हुई है। विपिन ने बताया कि गोली चलाने वाला शिली नामक युवक है जो अली मोहल्ले में रहता है जिसकी पत्नी उसको छोड़ कर विपिन के संग रहती थी।










