


बयूरो : लेडीज जिमखाना चुनावों का अंतिम दौर रविवार को आरम्भ हो गया है जब उल्टी गिनती मतदान हेतु शुरू हो गई है। इसी कड़ी में प्रचार-प्रसार भी तेजी पकड़ने लगा है। आज सुबह एंटरटेनमेंट सेक्टरी के पद पर पहले से मजबूत मानी जा रही नीना चौहान को सबसे पॉश इलाके मॉडल टाउन में भारी समर्थन मिला।
इस बारे जानकारी देते हुए नीना चौहान ने बताया कि वीवाशियस ग्रुप की ओर से आयोजित योगा हेतु समारोह में उन्हें विशेष निमंत्रण पर शिरकत करने का मौका मिला जहां वह उस समय चकित रह गई जब उनका परिचय बतौर उम्मीदवार करवा कर सभी से उन्हें वोट करने की बात कही और भारी जनसमूह ने उन्हें भारी मतों से जिताने का वायदा किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान पार्षद पति मनमोहन सिंह, राजेश विज (श्री देवी तालाब मंदिर), Achiever ग्रुप की ओर से मुख्य जिमखाना क्लब चुनाव लड़ रहे अमित कुकरेजा, सौरभ खुल्लर, नितिन बहल, डॉ. बठला आदि मौजूद थे।










