Home Entertainment जालंधर लेडीज जिमखाना के चुनावों में नामांकन पत्र बने विवाद का विषय,...

जालंधर लेडीज जिमखाना के चुनावों में नामांकन पत्र बने विवाद का विषय, पढ़ें व जानें किसकी हुई निर्विरोध जीत

ब्यूरो : 15 दिसंबर को होने जा रहे लेडीज जिमखाना क्लब के चुनाव उस समय विवादों में घिर गए जब नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन एक उम्मीदवार द्वारा किया गया नामांकन विवाद का विषय बन गया। एक ग्रुप ने रिटर्निंग अधिकारी समक्ष आरोप लगाया कि नीलम ठाकुर ने फूड सैक्रेटरी की उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि कल वह बतौर एक्जीक्यूटिव उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुकी थी और वहां के मौजूद स्टाफ ने उन्हें स्पष्ट तौर पर बताया भी था कि एक बार एक पोस्ट पर नामांकन पत्र भरने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता। जिसके बाद उस उम्मीदवारों से कागज लेने वाले स्टाफ़ ने अपनी गलती मान ली है कि उन्होंने गलती से नीलम ठाकुर का नाम ले दिया जबकि वो नामांकन किसी और ने भरा था।इस मामले में किरण भारती ने बताया कि नीलम ठाकुर ने कल सोमवार को एग्जीक्यूटिव पोस्ट के उम्मीदवार के तौर पर सिर्फ इंट्रोडक्शन दी थी और कोई नामांकन नहीं भरा था। आज उन्होंने अपना विचार बदल लिया और बतौर फूड सैक्रेटरी उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया जिसमें कुछ भी गलत नहीं है। कुछ उम्मीदवारों का कहना था कि अगर नामांकन पत्रों में ऐसी अनियमितताएं पाई गई तो कुछ लोग क्लब चुनावों का बायकाट तक कर सकते हैं इसलिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जानी चाहिए।

– पूनम अरोड़ा कोषाध्यक्ष व वंदना कालिया ज्वायंट
एंटरटेनमेंट सैक्रेटरी

– एग्जीक्यूटिव के लिए भी शायद न हो चुनाव
15 दिसंबर को होने जा रहे लेडीज जिमखाना क्लब के चुनाव
हेतु जहां मैदान में गर्मी आनी शुरू हो गई है, वहीं आज नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद दो उम्मीदवार बिना मुकाबला ही जीत गई है। सूचनाओं के अनुसार पूनम अरोड़ा
को कोषाध्यक्ष और वंदना कालिया को जॉइंट एंटरटेनमैंट सेक्रेटरी के रूप में जीत मिली है क्योंकि इन दोनों के
मुकाबले किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं भरे। यह दोनों ही वी-टुगेदर ग्रुप की उम्मीदवार थी जिसका नेतृत्व सैक्रेटरी पद की उम्मीदवार सुरुचि कक्कड़ द्वारा किया जा रहा है। यह भी पता चला है कि शायद इस बार एग्जीक्यूटिव पदों हेतु चुनाव न हो क्योंकि जितने पदों का प्रावधान हैं उतने ही उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अब सैक्रेटरी पोस्ट हेतु सुरुचि कक्कड़, सीमा अरोड़ा और किरण भारती में सीधा मुकाबला है जबकि फूड सैक्रेटरी पद हेतु अल्पना पुरी और नीलम ठाकुर
में मुकाबला होगा। ज्वाइंट फूड सैक्रेटरी पोस्ट पर ललिता गुप्ता के मुकाबले अमिता ढल्ल खड़ी हैं। ज्वाइंट सैक्रेटरी पोस्ट
पर फिलहाल श्वेता मोंगा, मनिंद्र धीमान और डॉ. अरविंदर कौर के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। एंटरटेनमैंट सैक्रेटरी पोस्ट हेतु भी नीना चौहान और वंदना दलाल के बीच मुकाबला होगा। ज्वाइंट कोषाध्यक्ष के पद हेतु रीटा शर्मा के सामने संगीता महेंद्रू ने कागज भरे हैं। अब देखना है कि सर्वसम्मति बनाने के लिए कौन-कौन से उम्मीदवार अपने नामांकन वापस लेते हैं।