
ब्यूरो : आम आदमी पार्टी के दिग्गज एवं पूर्व नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर वीरवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। छोटेपुर को चंडीगढ़ में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल समेत अन्य लीडरशिप ने खुद अकाली दल में शामिल करवाया। इसके बाद अकाली दल ने छोटेपुर को बटाला विधानसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल और बसपा गठजोड़ का सांझा उम्मीदवार घोषित कर दिया है।


