
ब्यूरो : जालंधर के लंमा पिंड रोड पर स्थित 3*** कॉलोनी में प्लाट खरीदने वाले लोगों ने कालोनाईजर सिदार्थ गुप्ता के खिलाफ विरोध किया है। आरोप है कि 3*** कॉलोनी के पीछे 50 एकड़ का रकबा सरकार से मंजूर नहीं है और यहां पर पार्क, सीवरेज तथा स्ट्रीट लाईट की कोई भी सुुविधा नहीं है। इस संबधि कई बार कालोनाईजर सिदार्थ गुप्ता को शिकायत की गई मगर उन्होने कभी भी कालोनी में प्लाट खरीदने वालों की बात पर कोई गौर नहीं किया।
जानकारी अनुसार 3*** कॉलोनी के पीछे एक कालोनाईजर 3 एकड़ में नई अवैध कॉलोनी काटने की तैयारी कर रहा था जिसका बाद इलाकवाासियों ने हंगामा शुरु वहां काम बंद करवाया। इस अवैध कालोनी का सीवेरज भी पुरानी कॉलोनी के साथ जोड़ने की तैयारी की जा रही थी। कालोनी वासियों ने आरोप लगाया कि उन्हे कालोनी पुडा अप्रूवड बता कर बेची गई थी मगर यहां पर कोई भी सुविधा नहीं है। यहां आए दिन सीवरेज ओवरफ्लो रहता है। कालोनाईजर ने यहां करीब 25 एकड़ से ज्यादा रकबे में कॉलोनी काटी जिसका सीवरेज महज 9 इंची पाईप का डाला गया था जिसके कारण सीवरेज की समस्या आए दिन रहती है। 










