
ब्यूरो : डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन रड़ा मोड़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के दिशा निर्देश पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एनएसएस यूनिट की छात्राओं ने कॉलेज और कॉलेज के आस – पास के क्षेत्र में सफाई की। अभियान के दौरान छात्राओं ने कॉलेज के आसपास के एरिया में रहते हुए लोगों को सफाई का महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से वह अपने आसपास सफाई रख कर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते है। छात्रों ने बताया कि वह किस तरह से गत्ते, पानी की बोतल का दोबारा वह इस्तेमाल कर सकते है। पुराने टायर, बोतल में पौधे लगा सकते है। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने विद्यार्थियां द्वारा चलाए गए इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वातावरण संभाल के लिए यह कदम बहुत ही अच्छा है। छात्रा इस तरह के छोटे छोटे अभियान चला कर लोगों को अच्छे कदम के लिए प्रोत्साहित कर सकते है जो हमारे भविष्य के लिए जरूरी है।










