Home Entertainment जालंधर : जिमखाना क्लब में ‘Threat’ करने पर तुले तथाकतिथ ‘Brothers’, एसपीएस...

जालंधर : जिमखाना क्लब में ‘Threat’ करने पर तुले तथाकतिथ ‘Brothers’, एसपीएस राजू विर्क व धीरज सेठ की क्लब राजनीति लगभग समाप्त

DJH¹ÕÚU ·ð¤ âæÍ Üô»ô Üð

– दोनों ग्रुपों के सभी उम्मीदवार हुए पक्के, पढ़ें कौन होगा किसके खिलाफ

– जिमखाना लेडीज क्लब के लिए भी जद्दोजहद जारी, राजनीति गरमाई, पढ़ें आम राय अनुसार किस पद पर कौन है मजबूत

बयूरो : शहर के प्रेस्टीजियस जिमखाना क्लब में 19 दिसंबर को चुनाव होने जा रहे है। जिसमें एजीएम के दिन से ही एक तथाकतिथ छुट भैया पत्रकार ने अपने आप को क्लब राजनीति से बॉयकॉट किए जाने पर कुछ प्रख्यात शख्सियतों को लेकर करीब 1 दर्जन के करीब सदस्यों का ‘Brothers’ नाम से ग्रुप बनाया और अपनी आदत से मजबूर चुनावों में उम्मीदवारों के बने दोनों ग्रुप को वोटों का लालच देकर अंदरखाते ‘Threat’ करना आरंभ कर दिया है। नाम न छापने की शर्त पर लगभग एक पक्के उम्मीदवार ने बताया कि उक्त छुट भैया तथा कतिथ पत्रकार ने व्हाट्सएप्प काल कर उसे ग्रुप की 8 को होने वाली मीटिंग में प्रवेश दिलवाने की आड़ में मोटी रकम की मांग की है। वहीं उक्त महानुभाव की असलियत क्लब में सभी सदस्यों को लगभग मालूम है लेकिन फिर भी होटेलियर समेत कुछ लोग उसकी इमोशनल ब्लैकमेलिंग के शिकार हो गए हैं और उन्होंने उसे आवश्यकता से अधिक भाव दे दिया है। उन्होंने बताया कि जो यह ग्रुप विज़न बताने की मांग कर रहा है वह तो वैसे ही सभी उम्मीदवार या बाकायदा बने ग्रुप बताते ही है।

इस सबसे परे अचीवर ग्रुप में जो जूनियर वाईस प्रधान पद के लिए पेंच फंसा था उसके लिए जिम संचालक सुमित शर्मा का नाम लगभग फाइनल कर लिया है। वही प्रोग्रेसिव ग्रुप द्वारा केशियर के पद के लिए मेजर कोछड़ का नाम लगभग निश्चित कर लिया गया है। इसके हिसाब से अब जूनियर वाईस प्रधान पद पर गुलशन शर्मा के मुकाबले सुमित शर्मा जोरआजमाइश करते दिखेंगे वहीं होनरेरी सचिव के पद पर तरुण सिक्का के मुकाबले कुक्की बहल भिड़ेंगे तो जॉइंट सचिव के पद पर अनु माटा के मुकाबले सौरभ खुल्लर होंगे और केशियर के पद पर अमित कुकरेजा से मेजर कोछड़ का कड़ा मुक़ाबला देखने को मिलेगा।

इस सब के बीच दोनों ग्रुप द्वारा एसपीएस राजू विर्क व धीरज सेठ को तवज्जो न देना उनकी क्लब राजनीति को लगभग समाप्त करना बताया जा रहा है। हालांकि 10 दिसंबर तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी, शायद इस दौरान दोनों कोई बड़ा ऐलान या उलटफेर कर सकते है लेकिन उम्मीद कम जताई जा रही है।

वही लेडीज जिमखाना चुनावों की बात करें तो 15 दिसंबर को मतदान होना है। जानकारी अनुसार सभी पदों पर सभी उम्मीवार फाइनल हो चुके है। किरण भारती सचिव, मनिंदर धीमान संयुक्त सचिव, नीना चौहान एंटरटेनमेंट सचिव, शरण अरोड़ा फूड सेक्रेटरी व पूनम अरोड़ा कोषाध्यक्ष पद की उम्मीदवार होगी। मनिंदर धीमान सबसे अधिक अनुभवी हैं। लेडीज जिमखाना क्लब में करीब 500 महिलाएं मतदान करेगी।