Home Education सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में एलुमनी मीट आयोजित

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में एलुमनी मीट आयोजित

15 बैैंचों के 195 एलुम्नाई छात्रों ने लिया भाग

ब्यूरो : कॉलेज से जुड़ी यादों को दोबारा याद करने, अपने दोस्तों से मिलने, क्लासरूम,अध्यापकों की डाँट, कैंटीन की चाय इत्यादि लम्हों को याद करने के लिए सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की छत्रछाया में सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जालंधर मे चौथी वार्षिक एलुमनी मीट का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रजीत सिंह ने की। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन एवं एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक अनिल चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जिनका स्वागत कालेज डायरेक्टर सुभाष शर्मा और स्टाफ की ओर से किया गया। मीट के दौरान भाग लेने वाले कॉलेज से सभी 15 बैचों के कुल 195 पूर्व छात्रों ने भाग लेते हुए कॉलेज के दिनों को यादें ताजा की। मीट की शुरुआत शब्द कीर्तन के साथ की गई। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज की सुनहरी यादों को शेयर करते हुए खुश भी हुए और आंखें नम भी की। कॉलेज से निकल कर स्ट्रगल, सक्सेस दोनों के सफर के बारे में बताया और शिक्षा के साथ-साथ मूल्यों पर चलने की सीख देने वाले अध्यापकों का धन्यवाद भी किया। डीन पूर्व छात्र प्रो. मोनिका खन्ना ने पूर्व छात्रों का स्वागत किया और मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक डॉ. एस.सी. शर्मा ने कॉलेज की रिपोर्ट, अधिवक्ता प्रस्तुत की। इंद्रजीत सिंह ने अपना अध्यक्षीय भाषण दिया। मुख्य अतिथि श्री चोपड़ा ने अपने संबोधन में सभी एलुम्नाई को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पूर्व छात्र संघ के कामकाज और कॉलेज की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारा लॉ कॉलेज हमारे समूह में सबसे अच्छा है लेकिन वह चाहते हैं कि यह देश के शीर्ष 5 में शामिल हो। प्रो. रिंका रानी एसोसिएट डीन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर पदाधिकारियों की नई टीम एडवोकेट इंद्रजीत सिंह अध्यक्ष, एडवोकेट राहुल रामपाल उपाध्यक्ष और पार्षद बलराज ठाकुर को भी सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने शबद, मिर्जा, लोकगीत और गिद्दा पेश किया, जिसे दर्शकों की तालियों से खूब सराहा गया।