
ब्यूरो : नगर निगम की प्रापर्टी टैक्स शाखा टीम ने मॉडल टाउन में दो बड़े शोरूम समेत पांच दुकानों को सील किया है।
इनमें मॉडल टाउन का लैकोसटे और वाइब शोरूम शामिल है जबकि सांझा चूल्हा के पास एक रेस्टोरेंट और चीमा चौक के पास दो दुकानें सील की गई है।
नगर निगम के मुताबिक इन सभी ने प्रापर्टी टैक्स नहीं भरा था और न ही निगम के नोटिस का जवाब दे रहे थे। इसके चलते इन सभी को सील कर दिया गया है।










