ब्यूरो : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए है। नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री चन्नी ने सिद्धू मूसेवाला का कांग्रेस में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला के कांग्रेस में आने से कांग्रेस का मान बढ़ा है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाल की माता भी कांग्रेस की सरपंच है। मुसेवला ने कहा कि पंजाब जीतेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।
सिद्धू मुसेवाला ने कहा कि चार साल पहले संगीत की दुनिया में कदम रखा था और आज एक नई शुरुआत कर रहा हूं। दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला ने अपने बयान में कहा है कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था। आज पंजाब भवन प्रैस कान्फ्रेंस दौरान कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू, मुख्यमंत्री चन्नी व सिद्धू मूसेवाला के अलावा कैबिनेट मंत्री राजा वड़िंग व पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। इस मौके मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब की राजनीति में आज क्रांतिकारी दिन है।








