
ब्यूरो : जालंधर के खालसा कॉलेज के निकट होटल में देर रात दिल्ली की रहने वाली एक लड़की लुधियाने के रहने वाले रईसजादो के साथ मस्ती करने के लिए होटल में आई थी। लेकिन कुछ देर बाद उस लड़की ने रईसजादों के खिलाफ थाना बारादरी में शिकायत तथा बयान दर्ज करवाया कि उसके साथ होटल में आपत्तिजनक छेड़खानी की गई है। जिसके बाद थाना परिसर में भी कई घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था।
थाना प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि लड़की ने अपने बयान दर्ज करवाया है लेकिन दोनों पार्टियों की ओर से कोई भी अभी तक कार्रवाई या राजीनामा करने हेतु किसी भी तरह का बात नहीं हुई हैं मामले की जांच की जा रही है।










