Home Entertainment जालंधर : अहम भूमिका निभाएंगी आयरन लेडी पार्षद अरुणा अरोड़ा प्रेस्टीजियस जिमखाना...

जालंधर : अहम भूमिका निभाएंगी आयरन लेडी पार्षद अरुणा अरोड़ा प्रेस्टीजियस जिमखाना क्लब चुनावों में, जानें कैसे, पढ़ें

बयूरो : शहर के प्रेस्टीजियस जिमखाना क्लब चुनाव 19 दिसंबर को है। जिसकी नामांकन प्रक्रिया 5 दिसंबर से आरम्भ होने जा रही है। जिसके लिए जोड़ तोड़ अभी से आरम्भ हो गए है। कहीं क्लब सदस्यों को अपने समय मे सुविधाएं मुहैया करवाने में विफल रहे लोगों द्वारा ‘ब्रदर्स’ ग्रुप बनाया जा रहा है। तो कहीं अचीवर व प्रोग्रेसिव ग्रुप में पदों को लेकर लॉबिंग की जा रही है। लेकिन इस सबके बीच एक नया मोड़ इस बार जिमखाना क्लब चुनावों में देखने को मिलेगा कि करीब 3800 सदस्य जोकि मतदाता है उनमें खासा प्रभाव रखने वाली आयरन लेडी व पार्षद अरुणा अरोड़ा, इस बार अहम भूमिका निभाएंगी। दरअसल जानकारी अनुसार पार्षद अरुण अरोड़ा के अपने वार्ड में ही करीब 600 मतदाता रहते हैं जिनमें सीधे तौर पर उनका प्रभाव है और शायद उनके सपोर्टेड उम्मीदवार को वह पॉश इलाके मॉडल टाउन में रहने वाले लोग विशेष तौर पर महिलाएं अवश्य वोट देंगी। ऐसे ही विभिन्न पदों पर ग्रुप कोई भी हो चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार पार्षद अरुणा अरोड़ा को अपने साथ रखना चाहेंगे और इसी जद्दोजहद के चलते अरुणा अरोड़ा जिमखाना चुनावों में इस बार अहम भूमिका निभाएंगी। गौरतलब है कि जहां सीधे तौर पर 600 मतदाता पार्षद अरुणा अरोड़ा के प्रभाव में हैं वहीं उनके वार्ड के आसपास के इलाके में तथा शहर में करीब 3800 जिमखाना चुनावों में मतदान करने वाले मतदाताओं में से 75 फ़ीसदी मतदाता अरुणा अरोड़ा से प्रभावित होंगे क्योंकि जो कार्य बतौर विधायक कांग्रेसी नहीं कर सके वह अरुणा अरोड़ा ने बतौर पार्षद अपने वार्ड में कर दिखाया है और अपने वार्ड को शहर का सबसे सुंदर वार्ड बनाया है जिससे प्रेस्टीजियस क्लब जिमखाना के हाईप्रोफाइल लोग जो कि पॉश इलाकों में रहते हैं उनसे प्रभावित हैं तथा उनकी वाहवाही करते नहीं थकते।