


बयूरो : बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास 2 पक्षों में गोली चलने की सूचना सामने आई है। जानकारी अनुसार कुछ ट्रेवल एजेंट (अरमान ट्रेवल के कुछ लोग इस लड़ाई में शामिल बताए जा रहे हैं) व ऑटो चालकों में आपसी लड़ाई हुई। घटना से पहले बर्थडे पार्टी चल रही थी ओर बीच सड़क करीब 1 दर्जन लोग शराब पी रहा थे और हू-हल्ला कर रहे थे। गोली चलाने वाला फिलहाल फरार है और इस दौरान घायल हुए 1 युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है।
वही कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिसके (अनिकेत उर्फ लक्की निवासी अर्जुन नगर, लडोवाली रोड) गोली लगी है उसने हॉस्पिटल में अधीन इलाज दम तोड़ दिया है। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी ने नही की है। मौके पर मॉडल टाउन के ACP व थाना-6 के प्रभारी पहुंच चुके है। इलाके की CCTV खंगाली जा रही है।













