Home Crime जालंधर : दोआबा चौक की पार्षद पति की अवैध मार्किट व लावण्या...

जालंधर : दोआबा चौक की पार्षद पति की अवैध मार्किट व लावण्या सैलून के साथ बनी अवैध बिल्डिंग का मामला पहुंचा CM दरबार, पढ़ें क्या जारी हुए आदेश

– राज नगर की अवैध कॉलोनी, चावला बिल्डिंग मटेरियल वाले तथा White House Properties की भी होने जा रही शिकायत

बयूरो : दोआबा चौक स्तिथ पार्षद पति की अवैध निर्माण हो रही मार्किट तथा चौक से दूसरी ओर लावण्या सैलून के साथ बन रही अवैध बेसमेंट वाली बिल्डिंग की भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन ने CM से शिकायत दर्ज करवाई थी जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी राहुल तिवारी ने आईएएस अजय सिन्हा व सीएमओ सुपरिटेंडेंट गुरप्रीत सिंह को निर्देश जारी कर कहा है कि जल्द से जल्द उचित कार्यवाही अमल में लाते हुए शिकायतकर्ता को बताया जाए। इस बारे अर्जुन त्रेहन ने कहा कि वह सरकारी फण्ड की चोरी या उसको चूना लगाने वालों की वह ढोल बज कर पोल खोलेंगे। इसी कड़ी में उन्होंने जहां उक्त 2 इमारतों की शिकायत की थी वही अब 2-3 एकड़ में रॉज नगर नजदीक बैंक कॉलोनी में बनी अवैध कॉलोनी सहित शहनाई पैलेस वाली सड़क पर चावला बिल्डिंग मटेरियल व White House Properties की शिकायत भी CM से करेंगे। जिसके पश्चात अगर उन्हें माननीय अदालत जाना पड़ा तो गुरेज नहीं करेंगे।