Home Crime पंजाब : छापा Fastway केबल व Jujhar ट्रांसपोर्ट के ठिकानों पर ED...

पंजाब : छापा Fastway केबल व Jujhar ट्रांसपोर्ट के ठिकानों पर ED की, पढ़ें

ब्यूरो : पंजाब में राजनीतिक चर्चा का विषय बने केबल नेटवर्क पर केन्द्रीय एजेंसी इफोर्समेंट डायरेक्टरेट की ओर से वीरवार सुबह रेड की गई है। पंजाब की प्रमुख केबल और ट्रांसपोर्ट कंपनी के परिसरों पर विभाग की टीमों द्वारा दबिश दी गई है। चर्चा है कि इस रेड में फास्टवे केबल नेटवर्क, जुझार ट्रांसपोर्ट सहित पंजाब की नामी कंपनियां शामिल हैं। यह छापेमारी भ्रष्टाचार से संबंधित बताई जा रही है।

केन्द्रीय एजेंसियों के पास कई तत्थ सामने आए हैं, जिसमें करोड़ों रुपए की कैश ट्रांजेक्शन के जरिए टैक्स के रुप में भारी चोरी की गई है। यह टीमें जालंधर, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर व दिल्ली से आई है। इस रेड को लेकर अभी पूर्ण गोपनीयता रखी जा रही है और कोई भी अधिकारी इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से परहेज कर रहा है। टीमों की ओर से कंपनियों के दस्तावेज खंगाले जा रहे है और जो सूचनाएं विभाग को मिली है, उसे क्रास चेक करने का काम किया जा रहा है।