Home Crime जालंधर : चूना ‘चावला बिल्डिंग मटेरियल’ वाले द्वारा टैक्स का निगम को,...

जालंधर : चूना ‘चावला बिल्डिंग मटेरियल’ वाले द्वारा टैक्स का निगम को, अगर अमरी व मेजर न बच सके तो तू कैसे बचेगा Lift लगाके, पढ़ें व देखें

बयूरो : होटल रीजेंट पार्क से बस्तियों की ओर जाती शहनाई पैलेस रोड पर बिल्कुल किनारे पर एक अवैध निर्माण जोरों से किया जा रहा है जिसका रेजिडेंशियल की आड़ में कमर्शियल निर्माण किया जा रहा है और उसमें अवैध तरीके से लिफ्ट भी लगा ली गई है। इलाका निवासियों ने इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है क्योंकि इससे आसपास की नींवें कमजोर होने की आशंका है। इस बारे नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक निगम अधिकारी ने बताया कि नोटिस जारी किया जा चुका है। चावला बिल्डिंग मटेरियल के मालिक द्वारा यही कहा जा रहा है कि वह इसमें घर बना रहे है जबकि अंदर से 2 मंजिला शोरूम तैयार किया जा चुका है जिसमे टॉप फ्लोर शायद रेसिडेंस हो सकता है। लेकिन उसकी याद में नीचे 2 मंजिल शोरूम कैसे बनाया जा सकता है। जबकि लिफ्ट भी कमर्शियल निर्माण में बाकायदा मंजूरी पश्चात ही लगाई जा सकती है। इस बाबत अगर शहर में कांग्रेसी नेता मेजर सिंह और भाजपा नेता अमरजीत अमरी नही बच सके तो चावला जी कैसे अवैध काम कर उचित कार्यवाही से बचेंगे? यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि एक हरे रंग की तिरपाल लगा कर किया गया अवैध कार्य कब तक छिपेगा और नहीं ढहेगा।