


बयूरो : मार्केटिंग के मुद्दों पर छात्रों को creative सोच क्षमताओं के साथ लाने के लिए और छात्रों को current scenario और मार्केटिंग स्पेस में दुनिया भर में होने वाली घटनाओं से अवगत कराने के लिए, एपीजे Apeejay इंस्टीट्यूट के मार्केटिंग क्लब ने बीबीए, बीकॉम और एमबीए के छात्रों के लिए Marketing Quiz competition का आयोजन किया।
Quiz competition का उद्देश्य छात्रों को एक ऐसा platform देना था जहां वे अपने conceptual knowledge को सुधार सकें। Quiz competition में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने ब्रांड नाम, लोगो, पंच लाइन, सीईओ, mergers and acquisitions, Product लाइन और general marketing news पर अपना ज्ञान दिखाया। शॉर्ट लिस्टिंग के लिए छात्रों को Prelimnary round से गुजरना पड़ा।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
Winner टीम के सदस्य –
एमबीए III बी के मनोज श्रीवास, रुचि बेदी और श्रिया मैनी,
Runners up टीम के सदस्य –
जया लक्ष्मी, साहिल शर्मा और MBA I B . की सजल शर्मा
सुरभि शर्मा, एमबीए III के अभिनव मित्तल क्विज मास्टर्स थे। एमबीए III के विशाल चंदेल और अंजलि त्रिपाठी छात्र समन्वयक थे जिन्होंने मंच को बहुत प्रभावी ढंग से संभाला और प्रश्नोत्तरी को अंजाम दिया।
कार्यक्रम के Coordinator डॉ. रजनीश आर्य, फैकल्टी, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और फैकल्टी Co-cordinator राहुल हांडा, फैकल्टी, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट थे।
डॉ राजेश बग्गा, निदेशक एआईएमईटीसी ने मार्केटिंग और advertising के विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों और उनके knowledge की सराहना की। उन्होंने winners को बधाई दी और छात्रों को इस तरह के competitions में अधिक participation दिखाने के लिए प्रेरित किया। डॉ बग्गा ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं छात्रों को उनके interpersonal skills, leadership skills और presentation skills के साथ मदद करने के लिए आवश्यक हैं।












