Home Crime जालंधर : अवैध कार्य दोआबा चौक के इर्द-गिर्द, एक ओर पार्षद पति...

जालंधर : अवैध कार्य दोआबा चौक के इर्द-गिर्द, एक ओर पार्षद पति कर रहा तो दूसरी ओर ‘लावण्या’ सैलून के नजदीक हो रहा यह गोरखधंधा, शिकायत दर्ज

बयूरो : दोआबा चौक के नजदीक जहां पवित्र हिन्दू शक्तिपीठ स्तिथ है वहीं पार्षद पति द्वारा अवैध कार्य जोरों से किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर चौक से दूसरी तरफ लावण्या सैलून के ठीक साथ भी ऐसा ही गोरखधंधा चल रहा है, जिस बाबत भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन द्वारा सम्बन्धित विभाग व अधिकारियों को शिकायतें दर्ज करवा दी गई है। इस बारे जानकारी देते हुए अर्जुन त्रेहन ने बताया कि वह शहर में अवैध निर्माण की आड़ में सरकार को लगाए जा रहे चूने को बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी घर बनाता है तो निगम, पुडा व ट्रस्ट अधिकारी फटाफट उसके ड्रीम प्रोजेक्ट में खलल डालने और अपना पेट भरने पहुंच जाते है लेकिन नॉर्थ हल्के में पार्षद पति द्वारा अवैध निर्माण कर पूरी मार्किट बनाई जा रही है। उस ओर किसी विभाग व अधिकारी की निगाह नही जा रही। उसी की आड़ या कह लो किसी सत्ताधारी कांग्रेसी की शह पर दोआबा चौक से पार्षद पति की मार्किट से दूसरी तरफ लावण्या सैलून के ठीक साथ एक बेसमेंट वाली बिल्डिंग अवैध रूप से तैयार की जा रही है। उस तरफ भी किसी का ध्यान नही जा रहा। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज करवा दी गई है। जरूरत पड़ी तो इस हो रहे गोलमाल को उजागर करने माननीय अदालत भी जाना पड़ा तो वह गुरेज नहीं करेंगे।