Home Education जालंधर : हरमन मिस फ्रेशर, हिमांशी एलिगेंट, अमीषा गॉर्जियस बनी, पढ़ें किसे...

जालंधर : हरमन मिस फ्रेशर, हिमांशी एलिगेंट, अमीषा गॉर्जियस बनी, पढ़ें किसे मिला कौन सा ताज, देखें

ब्यूरो : पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग की तरफ से 2 नवंबर 2021 को फ्रेशर पार्टी ‘ल्यूमिनेंस 2021’ का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पूजा पराशर थे। इस समारोह में दीप प्रज्ज्वलन प्राचार्य एवम अलका शर्मा (अध्यक्ष कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डिपार्टमेंट) शिखा पुरी (डीन ऑफ कॉमर्स) एवम अन्य स्टाफ सदस्यों के द्वारा किया गया। इस समारोह का आयोजन बी कॉम बी कॉम/एफएस (प्रथम वर्ष) सत्र 2020-2021, 2021-2022 एवम एम कॉम/एमबीईईटी की छात्राओं के लिए किया गया था। छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। पहले राउंड के लिए जज श्रीमती प्रिया महाजन (असिस्टेंट प्रोफेसर इन कॉमर्स डिपार्टमेंट) और सुनीता भल्ला (अध्यक्ष,फैशन डिजाइनिंग विभाग) थे। दूसरे राउंड के लिए जज दिव्या बुधिया गुप्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट), शालिनी बिबरा (असिस्टेंट प्रोफेसर इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट) और शिवानी शर्मा (अध्यक्ष कंप्यूटर विज्ञान) विभाग थे।

सत्र 2020-2021 के मॉडलिंग के परिणाम इस प्रकार थे। कुमारी हरमनप्रीत को मिस फ्रेशर, कुमारी सुहासी को मिस चार्मिंग एवम कुमारी जिनी और कुमारी हिमांशी को मिस एलिगेंट का खिताब मिला। सत्र 2021-2022 के परिणाम इस प्रकार है। कुमारी अमीषा को मिस गोर्जियस, कुमारी दीपाली को मिस वोगीश एवम कुमारी शिवानी और कुमारी कनीज फातिमा मिस कॉन्फिडेंट का खिताब दिया गया। कुमारी जसप्रीत को मिस फ्रेशर, कुमारी सिया को मिस चार्मिंग एवम कुमारी डॉली को मिस एलिगेंट का खिताब दिया गया। प्राचार्य जी ने विजेताओं को बधाई दी और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। कॉलेज की प्रबंधक समिति के सदस्यो एवम प्राचार्य ने नए विद्यार्थियो का कॉलेज में स्वागत करने के लिए विभाग की इस तरह के प्रयास करने की प्रशंसा की।