Home Education के.एम.वी. की एथलेटिक टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी,अमृतसर में आयोजित एथलेटिक...

के.एम.वी. की एथलेटिक टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी,अमृतसर में आयोजित एथलेटिक मीट में हासिल किया तीसरा स्थान

बयूरो : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की एथलेटिक टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी,अमृतसर में आयोजित एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। खिलाड़ी छात्रा राधा कुमारी ने 5000 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी सख्त मेहनत एवं लगन का प्रमाण पेश किया। इसके साथ ही 10000 मीटर एवं 21 किलोमीटर दौड़ में राम कुमारी ने जहां सिल्वर मेडल प्राप्त किया वहीं साथ ही 800 मीटर दौड़ में मनप्रीत कौर ने ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम करवाया। इसके अलावा 4×400 रिले रेस में से भी खिलाड़ी छात्राओं मनप्रीत, शेलप्रीत, समीना एवं राधा को सिल्वर मेडल की प्राप्ति हुई। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने शानदार सफलता पर सभी खिलाड़ी छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए फिज़िकल एजुकेशन विभाग से डॉ. देवेंद्र सिंह के साथ-साथ कोच स्वर्ण सिंह एवं नरेंद्र सिंह द्वारा खिलाड़ी छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी भरपूर सराहना की।