

– कही वेस्ट हल्के में सत्ताधारी डायरेक्टर की आधी रात खुली सील से डर तो नही गया विभाग?
– कांग्रेस का शहर में अवैध कार्यों में धक्केशाही के चलते डाउन हो रहा ग्राफ
बयूरो : शहीद भगत सिंह चौक से प्रताप बाघ रोड पर बन रहे अवैध ‘भल्ला’ निर्माण की ओर शायद निगम की टीम की निगाहें नही गई जब वह विरोधी पार्टी के नेता की बिल्डिंग सील करने गए क्योंकि हाल ही में पिछले दिनों वेस्ट हल्के में एक सत्ताधारी डायरेक्टर की बिल्डिंग को सील किया गया था लेकिन आधी रात को जुगत लगा कर अवैध बिल्डिंग की सील को धक्केशाही कर खोल दिया गया था। इन्हीं अवैध कार्यों में धक्केशाही के चलते कांग्रेस पार्टी का ग्राफ शहर में डाउन जा रहा है। ‘भल्ला’ पर भी राजनीतिक संरक्षण भरपूर है और शायद इसी लिए शिकायत के बावजूद नगम टीम कोई कार्यवाही करने से कतरा रही है। इस बारे बातचीत में शिकायतकर्ता आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने गत 2 नवंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी जिसका नम्बर 2677 है। उन्होंने बताया कि यह पुरानी बिल्डिंग में रेनोवेशन नही बल्कि निर्माण पयर्न तौर पर नया है और अवैध है। क्योंकि पुरानी बिल्डिंग में सिर्फ ग्राउंड फ्लोर था लेकिन अब इसको बहुमंजिला बना लिया गया है जिसके कागजात उचित नही है। इस बाबत वह जल्द माननीय अदालत में याचिका भी दायर करने वाले है।











