

– मनिका तनेजा पर भी मामला दर्ज करने की शिकायत दोबारा से दर्ज, पटेल चौक पर फिर जाल में फांस रही भोले-भाले
बयूरो : स्टडी वीज़ा व इमीग्रेशन के नाम पर ठगी के आए दिन नए नए मामले सामने आते है। इसी कड़ी में पिछले दिनों Dream Come True कंसल्टेंसी के मालिकों राहुल-विकास ठाकुर पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसके चलते ठाकुर बंधुओ ने माननीय हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी , जिसमे एक को अग्रिम जमानत दी गई तो दूसरे की खारिज कर दी गई है। गौर होकी दोनों ठाकुर बन्धु लाखों की ठगी कर डकार गए है। इसी मामले में मास्टरमाइंड मनिका तनेजा जोकि पहले जांच में न जाने कौनसी जुगत भिड़ा कर बच गई थी लेकिन गुरदासपुर निवासी गुरशरण सिंह ने एक बार फिर दोबारा से जांच कर मनिका की इस मामले मे शमूलियत निकलने पर मामला दर्ज करने की शिकायत दर्ज करवाई है। सूत्रों अनुसार ठाकुर बन्धु भी कार्यालय खोल कर बेशर्मों की भांति ठगी का कार्य अभी भी कर रहे है और वही मनिका तनेजा भी पटेल चौक के निकट कार्यलय खोल भोले-भाले मासूमो को अपने जाल में फंसा रही है। यह कहना गुरशरण सिंह का है क्योंकि उन्हीने मनिका पर आरोप लगाए है कि वह ही इस पूरे ठगी के मामले की मास्टरमाइंड है। आखिर DC जालंधर आंखें मूंद कर क्यों बैठे है। क्यों उक्त ठगों का ठगी लाइसेंस रद्द नही किया जा रहा है। कमिश्नरेट सूत्रों अनुसार जल्द री-इन्क्वायरी करवा मनिका को भी नामजद किया जा सकता है क्योंकि उसी ने शिकायतकर्ता को ठाकुर बंधुओ से मिलवाया था। मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर मनिका भी ठाकुर बंधुओ सहित दर्ज मामले में नामजद की जा सकती है।











