Home Punjab जालंधर : Route Divert श्री गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में निकलने...

जालंधर : Route Divert श्री गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाले विशाल नगर कीर्तन के चलते, पढ़े जारी आदेश

ब्यूरो : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा के चलते ट्रैफिक पुलिस ने कई चौराहें और रास्ते डायवर्ट किए है। शोभायात्रा के कारण कपूरथला जाने वाली बसें व हैवी वाहन पी.ए.पी. चौक से करतारपुर और फिर कपूरथला पहुंचेगी। विशाल शोभायात्रा गुरुद्वारा मोहल्ला गोबिंदगढ़ से आरंभ होकर एस.डी. कालेज, भारत सोढ़ा वाटर, मंडी फैंटनगंज, गुरुद्वारा दीवान अस्थान (सैंट्रल टाऊन), मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा, ज्योति चौक, रैणक बाजार और फिर मिलाप चौक से होते हुए गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान पर पहुंच कर सम्पन्न होगी।

ट्रैफिक पुलिस ने शोभायात्रा के कारण शास्त्री मार्कीट चौक, अलास्का चौक, टी प्वाइंट रेलवे स्टेशन, दोमोरिया पुल, किशनपुरा चौक, दोआबा चौक, पटेल चौक, कपूरथला चौक, चिक चिक हाउस चौक, फुटबाल चौक, अंबेडकर चौक, स्काईलार्क चौक और नामदेव चौक से डायवर्शन दिया है।