Home Crime जालंधर : भंडाफोड़ Sex रैकेट का, इस नामी होटल में चल रहा...

जालंधर : भंडाफोड़ Sex रैकेट का, इस नामी होटल में चल रहा था गंदा काम, युवक-युवतियां काबू, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : जालंधर के रिहायशी ईलाके बंदा बहादुर नगर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। मोहल्लावासियों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल करतार ईन से लड़के – लड़कियों को काबू  में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ईलाकावासियों के मुताबिक रोजाना इस होटल में लड़के लड़कियां आते हैं। लोगों का कहना है कि इस गल्त काम के कारण मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। लोगों ने बताया कि पहले भी इस संबंधी पुलिस और होटल मालिक को कहा गया, लेकिन ये काम बंद नहीं हुआ। आज सुबह अचानक जब प्रेमी जोड़े होटल मे घुसे तो लोगों ने ट्रैप लगाकर होटल को बाहर से ताला लगा दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने होटल के ताले खुलवाए और अलग अलग कमरों से 5 लड़के और 5 लड़कियों को हिरासत में लिया है।