Home Health जालंधर : रोटरी क्लब जालंधर साउथ व विद्या रतन फाउंडेशन देंगे शूगर...

जालंधर : रोटरी क्लब जालंधर साउथ व विद्या रतन फाउंडेशन देंगे शूगर के मरीजों को राहत, जानें क्या, पढें व देखें

(पूजा मेहरा) : आज के समय में शूगर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसको लेकर रोटरी क्लब जालंधर साउथ व विद्या रतन फाउंडेशन की ओर से शुगर के मरीजों के लिए कम दामों में दवाइयां उपलब्ध करवाएंगे।

मरीज यह दवाइयों को नोबेल रतन मेडिकोज, रतन हस्पताल के साथ स्तिथ, शहीद उधम सिंह नगर से प्राप्त कर सकते है। जानकारी देते हुए विद्या रतन फाउंडेशन व रतन हस्पताल के डॉ बलराज गुप्ता, रोटेरियन मंजू शर्मा ने बताया कि आजकल बच्चों में भी शुगर की बीमारी पाई जा रही हैं इसको लेकर हम एक उपराला करने जा रहे हैं रोटरी क्लब और विद्या रतन फाउंडेशन मिलकर लोगों को इसके बारे में जागरूक करवाएगा और समय-समय पर फ्री मेडिकल जांच कैंप भी लगाया जाएगा ताकि लोग इस बीमारी के बारे में जागरूक हो सके।

इस मौके पर विद्या रतन फाउंडेशन की सदस्य दीपाली श्रीवास्तव, मंजू शर्मा रोटरी क्लब जालंधर साउथ प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी रोटेरियन सुरेंद्र कौर, रोटेरियन संगीता सहगल, रोटेरियन उर्मिला चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।