बयूरो : जालंधर में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस डिपार्टमेंट में यह घिनौना कार्य अपनी चरम सीमा पर है। इसी कड़ी में सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार थाना भार्गव कैम्प में विजिलेंस विभाग द्वारा रेड कर SHO गुरदेव सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों अनुसार रिश्वत 10 हजार रुपये की थी। मामला खबर लिखे जाने तक स्पष्ठ नही हो सका है। दरअसल SHO गुरदेव एक रिटायर्ड सेना कर्मी से ट्रेवल एजेंसी की वेरिफिकेशन करने के लिए पैसों की मांग कर रहा था।







