
ब्यूरो : पंजाब के भुलत्थ हलके के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को ED ने मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। खैहरा के चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और दिल्ली में भी उनके कई ठिकानों पर ED ने छापा मारा था। ED अधिकारियों के मुताबिक खैहरा पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। खैहरा ने इन आरोपों से इनकार किया था।

यह पहली बार नहीं है जब खैहरा विवादों में हैं। इससे पहले साल 2015 में उनके खिलाफ ड्रग्स तस्करी के मामले में भी केस दर्ज किया गया था। गौर होकि इस बारे शिकायत अरविंद शर्मा ने की थी जब खैहरा आम आदमी पार्टी से विधायक बने थे। अरविंद शर्मा ने इस कार्यवाही पर गोलमाल न्यूज़ से बातचीत में संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज करवाने से लेकर अब तक के बीच उनको कई धमकी भरी काल भी आई।













