
ब्यूरो : आम आदमी पार्टी की नेत्री मंजू राणा ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह पर आरोप लगाया है कि कैबिनेट मंत्री राणा ने उनके साथ बदतमीजी की है और छेड़खानी की है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पंजाब कैबिनेट मंत्री और कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दी है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कपूरथला के रहने वाले राणा गुरजीत सिंह ने उनके साथ छेडछाड की। इस संबंध में पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह से उनके पक्ष के बारे में जानने की कोशिश की गई तो फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई है।













