– रूबी के विदेश भाग जाने की सूचना, गोलमाल न्यूज़ जल्द करेगा फ्रॉड के तरीके का खुलासा
बयूरो : गत दिनों Sarvodya हॉस्पिटल के करीब आधा दर्जन पार्टनरों द्वारा करोडों के फ्रॉड के आरोप जोकि करीब 1 वर्ष पूर्व लगाए गए थे, की जांच पश्चात थाना बारादरी की पुलिस ने मामला दर्ज किया था जिसमे करीब आधा दर्जन संगीन धाराएं जोड़ी गई थी। इसी मामले में जहां शुरुआत में पुलिस ने ढीली कार्यवाही अपनाई थी वहीं नए आए CP नौनिहाल सिंह के निर्देशों पश्चात मामला दर्ज किया था वही अब फिर से थाना बारादरी की पुलिस छापेमारी की मात्र फॉर्मेलिटी निभा रही है लेकिन अभी तक करोड़ो का फ़्रॉडिया डॉ. पंकज त्रिवेदी पुलिस शिकंजे से दूर है। ऐसे में कहना गलत नही होगा कि कहीं डॉ. त्रिवेदी की पुलिस के साथ सेटिंग तो नही हो गई है। क्योंकि जिस मामले में दर्जनों प्रूफ उपलब्ध हो उस मामले में पहले मामला देरी से दर्ज करना वही अब तक गिरफ्तारी न होने, सन्देह के दायरे में है। इसी मामले में सूत्रों अनुसार मालूम चला है कि नामजद स्टाफ नर्स विदेश भाग चुकी है। और अगर CCTV सही से खंगाला गया तो कई होश उड़ा देने वाले खुलासे होंगे। गोलमाल न्यूज़ जल्द खुलासा करेगा कि कैसे डॉ. त्रिवेदी करता था फ्रॉड और बना करोड़पति।








