Home Punjab यूथ वॉयस फाउंडेशन / युवा मोर्चा के सदस्यों ने किया अनाथालय का...

यूथ वॉयस फाउंडेशन / युवा मोर्चा के सदस्यों ने किया अनाथालय का एक दिन का दौरा

ब्यूरो : यूथ वॉयस फाउंडेशन / युवा मोर्चा के सदस्यों और स्वयंसेवकों द्वारा अनाथालय का एक दिन का दौरा कर वहां मौजूद बच्चों के साथ कुछ विशेष क्षण बिताए। इस दौरान यूथ वॉयस फाउंडेशन / युवा मोर्चा के सदस्यों ने पिंगला घर के लोगों को कपड़े, जूते, कंबल, खिलौने, दवाएं, भोजन के लिए राशन, जूस, वाशिंग पाउडर, साबुन, टूथब्रश, टूथ पेस्ट, केक, फल और रोजाना जरूरतों से जुड़ी अन्य वस्तुएं बांटी गई। पिंगला घर के लोगों ने तहे दिल से उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस काम में अपना योगदान दिया और अनाथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी, जो अनमोल है।