Home Entertainment जालंधर : रश्मि निमंत्रण इवेंट की ओर से करवाचौथ रॉयल जालंधर 2021...

जालंधर : रश्मि निमंत्रण इवेंट की ओर से करवाचौथ रॉयल जालंधर 2021 ‘द रॉयल श्रृंगार’ थीम का हुआ आयोजन, पढें व देखें

(पूजा मेहरा) : करवाचौथ स्पेशल पर लेडीज के लिए अलग-अलग होटल्स में इवेंट्स का आयोजन किया गया। जिसमें रश्मि निमंत्रण इवेंट की ओर से करवाचौथ रॉयल जालंधर 2021, द रॉयल शृंगार थीम को शिंगारा होटल में मनाया गया।

 

इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में पार्षद हरशरण कौर हैप्पी, सीमा जग्गी ने शिरकत की। महिलाओं के लिए स्पेशल गिफ्ट, शीर्षक देकर सम्मानित किया गया।

जज के रूप में प्रिया कांडा (श्री सिल्वर), लीना दुआ, मुस्कान, सोनिया विरदी ने अहम भूमिका निभाई। आरती एमपी इंटरनेशनल जीटी रोड ने खूबसूरत तोहफ़े दिए। इस दौरान मिस करवाचौथ रॉयल 2021 का खिताब सिया अरोड़ा और मिसेज करवा चौथ रॉयल जालंधर 2021 निधि रही।

रश्मि निमंत्रण इवेंट्स की रश्मि ने कहा कि महिलाओं के लिए हमेशा कुछ अलग लेकर आते है। ताकि महिलाएं घर, कामकाज की चिंता भूलकर एन्जॉय कर सके।

इस मौके पर तान्या भट्टी, टीना मग्गू, दिया दुआ, सिया अरोड़ा, सुरजीत जस्सल, एमी आहलुवालिया, पवन कुमारी, निधि कपूर, महक सेठी, यामिनी जोशी, रितु अरोड़ा सहित अन्य लेडीज़ मौजूद रही।