Home Punjab गुरुद्वारा कालिया कॉलोनी में भव्य तरीके से सजा गुरु महाराज का कीर्तन...

गुरुद्वारा कालिया कॉलोनी में भव्य तरीके से सजा गुरु महाराज का कीर्तन दरबार

श्री गुरु राम दास जी प्रकाश पूरब पर पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने शुरु संगत को दी बधाई

ब्यूरो : कालिया कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु राम दास जी प्रकाश पूरब उपलक्ष में भव्य कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें गुरु चरणों का आशीर्वाद लेने के लिए पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जालंधर नार्थ के.डी भंडारी भाजपा, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश सियाल, सूरज संघर अपने साथियों सहित पहुंचे। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरदर्शन सिंह, दर्शन सिंह, हरजीत बाठ आदि ने पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तारीफ करते हुए कहा कि आप सभी लोग संगत को गुरु महाराज जी के चरणों के साथ जोड़ने का कार्य करते हो जो कि बहुत ही महान कार्य है। पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजन किए जाने की भी तारीफ की। इस मौके पर पूर्व सीपीएस भंडारी ने संगत को प्रतिदिन गुरुद्वारा साहब अपने बच्चों को लाने के लिए और गुरु चरणों के साथ जोड़ने की विनती करते हुए कहा कि आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है कि हम अपनी नौजवान पीढ़ी और खास तौर पर अपने बच्चों को धर्म और संस्कृति के साथ जोड़े।