Home Crime जालंधर : कटी जेब विधायक टीनू व चंदन ग्रेवाल की सुखबीर बादल...

जालंधर : कटी जेब विधायक टीनू व चंदन ग्रेवाल की सुखबीर बादल के रोड शो दौरान, डर कर चोर ने…, पढ़ें

(पूजा मेहरा) : जालंधर में शनिवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चंदन ग्रेवाल और जगबीर बराड़ के साथ रोड शो निकाला। जहां राजनीतिक समीकरण बनाते हुए कई आम लोगो व दुकानदारों से भी मिले। इस दौरान उनकी समस्याओं को भी सुना। लेकिन रोड शो दौरान चंदन ग्रेवाल और विधायक पवन कुमार टीनू की जेबकतरों ने जेब काट डाली। जानकारी अनुसार चंदन ग्रेवाल का पर्स चोर उड़ा ले गए। जिसमें नकदी ओर कार्ड थे। और विधायक पवन कुमार टीनू का मोबाइल चोरी हो गया। पहले भी रैली दौरान पवन कुमार टीनू का मोबाइल चोरी हो गया था। लेकिन जब चोर को मालूम पड़ा कि वह किसकी जेब काट लाया है तो वह चुपके से मोबाइल वापिस एक ऐसी जगह रख गया जहां से मोबाइल वापिस विधायक साहब को मिल गया।