Home Sports जालंधर : आगाज़ 38वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का, पहले मुक़ाबले में पंजाब...

जालंधर : आगाज़ 38वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का, पहले मुक़ाबले में पंजाब पुलिस ने आरसीएफ को 1-0 से हराया

(पूजा मेहरा) : 38वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का आगाज़ हो गया है पहले दिन पंजाब पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते कटोच एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को 1-0 से हराकर तीन अंक अर्जित किए। इस मौके पर एवीएसएम वीएसएम सी बंसी पोनप्पा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

पूल बी के पहले मैच में पंजाब पुलिस जालंधर और रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने अच्छा खेल दिखाया। मैच का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। इस क्वार्टर में पंजाब पुलिस और रेल कोच फैक्ट्री ने एक-एक पेनल्टी कार्नर बर्बाद किया। दूसरे क्वार्टर के 27वें मिनट में ओलंपियन रमनदीप सिंह ने पंजाब पुलिस के लिए सिमरनजीत सिंह के पास से फील्ड गोल (1-0) किया। उसके बाद रेलमेन ने लगातार दो पेनल्टी कार्नर गंवाए। हाफ टाइम तक पुलिस 1-0 से आगे चल रही थी।

हाफ टाइम के बाद रेल कोच फैक्ट्री ने दबाव डाला और तीसरे क्वार्टर में तीन पेनल्टी कार्नर अर्जित किए। पंजाब पुलिस के गोलकीपर हरजोत सिंह ने अच्छा बचाव किया। अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके गंवाए।